Book cover

Prem Nagari (Kahaniyan anek, pata ek) book recommendation.

“प्रेम नगरी” (Prem nagari) हिन्द युग्म प्रकाशन (Hind Yugm Prakashan) के उपक्रम से प्रकाशित एक साझा प्रेम कहानी संग्रह (love stories book) है जिसने 7  नए लेखकों और उनकी कहानियों को एक नई पहचान दी।

वर्ष 2019 में kahaniyan.com ने एक ऑनलाइन “प्रेम कहानी प्रतियोगिता” का आयोजन किया था। जिसमें देशभर से कोई भी प्रेम कहानियाँ, “कहानियाँ” की वेबसाइट पर प्रकाशित कर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकता था और उन सभी प्राप्त रचनाओं में से 10 सर्वश्रेष्ठ कहानियों को चुनकर उसे एक किताब (book) का रूप दिया जाना था।

Kahaniya.com एक ऐसा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जिस पर कोई भी अपनी रचनाएँ (कहानी, कविता, नैनो कहानी आदि) पोस्ट कर सकता है और अपना पाठकवर्ग बना सकता है। “कहानियाँ” आपको न केवल अपनी रचनाएँ निशुल्क प्रकाशित करने की अनुमति देता है बल्कि नए लेखकों को श्रेष्ठ प्रकाशनों के माध्यम से प्रकाशित होने में भी सहयोग करता है। इस वेबसाइट पर एक बार आपका पाठकवर्ग बन जाए उसके बाद आप अपनी कहानियों को पढ़े जाने के लिए शुल्क भी लागू कर सकते हैं।

2021 में अंततः प्रेम कहानी प्रतियोगिता के अंतर्गत 7 नए लेखकों की चुनी हुई 10 सर्वश्रेष्ठ प्रेम कहानियों को “प्रेम नगरी” के रूप में हिन्द युग्म प्रकाशन के माध्यम से किताब का रूप मिला।

इस किताब के लेखक हैं:

डॉ. सुभाष जोनवाल, प्राची राठौर, चंद्रकांता, अंचल सक्सेना, आशीष शर्मा, अनुराग दुबे और डॉ. गौरव यादव।

इस किताब की सभी प्रेम कहानियाँ बहुत अच्छी और दिल को छू लेने वाली कहानियाँ हैं। सभी लेखकों को बहुत शुभकामनाएँ। इस किताब को आप Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं। किताब ज़रूर खरीदिए, पढ़िये, तोहफ़े में दीजिये और इसे रेट और रिवियु करना न भूलें।

1 thought on “Prem Nagari (Kahaniyan anek, pata ek) book recommendation.”

  1. हिंद युग्म प्रकाशन का सराहनीय प्रयास, प्रेम नगरी में संकलित कहानियां उत्कृष्ट हैं सभी लेखकों की सराहना के साथ साथ अंचल सक्सेना को बहुत बहुत आशीर्वाद और आगे बढ़ने के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *